मौसम विभाग ने मानसून को लेकर गर्मी से जूझ रही जनता के लिए राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार अगस्त सितम्बर तक ला नीना के बनने की संभावना है जिससे झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की मानें तो इस बार अल नीनो के कमजोर पड़ने के बाद मानसून सीजन में ला-नीना का प्रभाव बढ़ेगा। इसका असर ये होगा कि देश में सामान्य से अधिक बारिश होगी।
मगर इसके उलट उत्तरी पश्चिमी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब व बंगाल में सामान्य से कुछ कम बारिश दर्ज की जा सकती है।
इस साल खूब बरसेंगे बदरा : मौसम विभाग का संकेत
