फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव सोमवार आज नामांकन करने के लिए पहुंचे वही बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना पार्टी कार्यालय पर नामांकन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को सपा नेताओं ने संबोधित किया। नामांकन सभा में प्रत्याशी के पिता व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।
सुबह नौ बजे से ही पार्टी कार्यालय पर समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। जहां 10 बजे नामांकन सभा शुरू हुई जिसे सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव समेत विभिन्न नेताओं ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सभा के उपरांत प्रत्याशी अक्षय यादव अपने पिता व तीन अन्य को साथ लेकर जिला मुख्यालय स्थित नामांकन स्थल की ओर रवाना हुए। जहां पांच लोग नामांकन स्थल के अंदर प्रवेश कर गए। पुलिस की कड़ी मौजूदगी में प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे हैं। नामांकन केंद्र के अंदर अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। हाईवे पर बेरीकेडिंग लगाई गई है। जुलूस साथ लेकर आने पर पाबंदी है। मीडिया कर्मियों को भी नामांकन स्थल से 300 मीटर दूर रखा गया है अक्षय यादव पहले प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे हैं।
फ़िरोज़ाबाद के जिला मुख्यालय पर नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी अक्षय यादव
