Arvind Kejriwal Resignation: अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद दिल्ली की सियासत में हलचल मच गई है। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह दो दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
प्रमुख नामों की चर्चा तेज
आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मुख्यमंत्री पद के लिए दो प्रमुख नामों की चर्चा तेज हो गई है। पहला नाम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का है, जो लंबे समय से उनके निजी और राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा रही हैं। दूसरा नाम पार्टी की वरिष्ठ नेता और मौजूदा मंत्री आतिशी का है, जो पार्टी की प्रमुख चेहरा रही हैं और शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पार्टी एक चौंकाने वाले कदम
हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इस बात से भी इनकार नहीं कर रहे हैं कि पार्टी एक चौंकाने वाले कदम के तहत किसी अन्य नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक रणनीतियों के चलते यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि वह आखिरकार किसे दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाएंगे।
AAP नेतृत्व किसे इस जिम्मेदारी
अब सबकी नजरें इस पर हैं कि AAP नेतृत्व किसे इस जिम्मेदारी के लिए चुनता है और केजरीवाल की इस रणनीति का दिल्ली की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।
