Mathura में 3 महीने की बछिया के साथ कुकर्म: युवक गिरफ्तार

MathuraNews: यूपी के Mathura में एक युवक ने शराब के नशे में 3 महीने की गाय की बछिया के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बछिया के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गौ रक्षा दल ने इस घटना पर गुस्सा व्यक्त करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को रोशन विहार के रहने वाले हरिश्चंद्र अपने पशुओं को चारा डालने सुबह गया तो उसकी तीन महीने की बछिया लहूलुहान हालत में पड़ी थी। जब उसे जांच पड़ताल की तो पता लगा कि बछिया के साथ कुकर्म किया गया है। आसपास के कुछ लोगों ने जानकारी मिली की बछिया के साथ कुकर्म पड़ोस में रहने वाले बॉबी ने किया है। जिसके बाद गुस्साए हरिश्चंद ने तुरंत पुलिस में शिकायत कर दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बॉबी ने कबूला अपना गुनाह

वहीं घटना के संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 3 महीने की बछिया के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बछिया के मालिक की शिकायत के बाद कुकर्म के आरोपी युवक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने शराब के नशे में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बछिया के साथ कुकर्म की बात को कबूल कर लिया। वहीं इस घिनौनी घटना के बाद से गौ रक्षा दल गुस्से में है। घटना का पता लगते ही गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विकास मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *