Kolkata Doctor Case: संजय रॉय की मुश्किलें बढ़ी,CBI ने इकट्ठा किए 53 सबूत

Kolkata Doctor Case:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। सीबीआई ने 53 महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं, जिनमें संजय रॉय के कपड़े, अंडरगारमेंट्स, सैंडल और अन्य सामान शामिल हैं।इन सबूतों में अपराध के दौरान पहने गए कपड़े और सैंडल शामिल हैं, जो संजय रॉय की संलिप्तता की गवाही देंगे। सीबीआई ने संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट 25 अगस्त को निर्धारित किया है, जबकि यह पहले 24 अगस्त को होना था। फॉरेंसिक जांच के बाद, सबूतों के आधार पर संजय रॉय की स्थिति मुश्किल हो सकती है और उसके बचने की संभावना कम है।

कपड़े, अंडरगारमेंट्स, सैंडल… और क्या मिला?

सीबीआई के हाथ जो सबूत लगे हैं, उनमें डिजिटल सबूत, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट अहम है। इसके अलावा संजय रॉय की 9 चीजें भी मिली हैं। सीबीआई ने संजय रॉय के कपड़े, अंडरगारमेंट्स और सैंडल को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन चीजों को उसने वारदात के वक्त पहना था।सीबीआई को इसके अलावा मुख्य आरोपी की मोबाइल टावर लोकेशन भी मिली है, जिससे पता चलता है कि वह वारदात के वक्त वहीं पर मौजूद था। साथ ही उसकी बाइक और हेलमेट को भी सबूत के तौर पर जब्त किया गया है। इसके अलावा 40 और महत्वपूर्ण चीजें हैं जो राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने क्राइम सीन से इकट्ठा की थीं। बता दें कि सीबीआई जल्द ही अदालत में अपनी चार्जशीट फाइल कर सकती है।

बंगाल में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी

राज्य में जूनियर और सीनियर डॉक्टर सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं, जबकि शनिवार को पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास में अलग-अलग वार्ता की थी। बैठक का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में सरकारी अस्पतालों और कॉलेजों में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए राजी करना था। इस बीच, सीपीआई (एम) के छात्र, युवा और महिला विंग ने 14 अगस्त को आरजी कर मेडिकल अस्पताल में हुई तोड़फोड़ में कथित तौर पर शामिल होने के लिए उनके कुछ नेताओं को कोलकाता पुलिस द्वारा जारी किए गए समन के विरोध में कोलकाता में एक रैली निकाली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *