Bihar में बनाए जाएंगे 1000 नए पुल-पुलिया, मंत्री अशोक चौधरी बोले

Bihar Politics:समस्तीपुर में संवाददाता सम्मेलन में जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की और उन्हें गांधी जी के आदर्शों का वाहक बताया। चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 18 वर्षों में पंचायती राज और महिलाओं के आरक्षण जैसे मुद्दों पर गांधी जी के सिद्धांतों को लागू किया है और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम उठाए हैं।पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की बात हो वह वहां महिलाओं को आरक्षण देने का सवाल मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर कार्य किया है। यह बातें मंत्री अशोक चौधरी रविवार को समस्तीपुर के सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

लालू-राबड़ी का शासनकाल याद करें तेजस्वी

उन्होंने कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी के 18 साल गुजर चुके हैं। नई पीढ़ी उस जमाने के नरसंहार और अपहरण उद्योग को नहीं जानती। तेजस्वी पुरानी बातों को भूलकर ला एंड ऑर्डर की बात करते हैं। उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए।मंत्री ने अपनी बेटी सह समस्तीपुर की सांसद शांभवी के प्रयासों की सराहना की। चौधरी ने कहा कि शांभवी अपने एक वर्ष के वेतन के पैसे दलित व महादलित बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगी।

“1000 पुल पुलिया का होगा निर्माण”

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बीच में मुख्यमंत्री सेतु योजना को बंद कर दिया गया था। अब योजना को पुनःशुरू किया जा रहा है। पूरे बिहार में करीब 1000 पुल पुलिया का निर्माण होगा। इसका लाभ समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा जिसमें कुशेश्वरस्थान, कल्याणपुर और रोसरा विधानसभा क्षेत्र में कई पुलों का निर्माण कराया जाएगा। क्योंकि, इस इलाके में कई सारी नदियां गुजरती है और पुल नहीं रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *