लद्दाख में केंद्र का बड़ा फैसला: पांच नए जिलों की घोषणा

Ladakh News: केंद्र सरकार ने लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश में पांच नए जिलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार, 25 अगस्त को इस फैसले का ऐलान किया। यह निर्णय स्थानीय प्रशासन को और अधिक सुलभ बनाने और सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।इन नए जिलों का निर्माण लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और सरकारी सेवाओं की पहुंच को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाएगा।

नए जिलों के नाम


जांस्कर
द्रास
शाम
नुब्रा
चांगथांग

अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार, विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने नए जिलों के निर्माण का फैसला लिया है। जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा, और चांगथांग के नए जिले हर कोने में शासन को मजबूत करेंगे और लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी

इस ऐलान के साथ ही जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे और उसके बाद राज्य में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव आए थे। अगस्त 2019 में आर्टिकल-370 समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गया – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

लद्दाख में प्रशासनिक बदलाव

2019 में लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करके एक नया केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था, जिसमें केवल दो जिले थे: लेह और कारगिल। अब, पांच नए जिलों की घोषणा के साथ लद्दाख में कुल सात जिले हो जाएंगे, जिससे प्रशासनिक दक्षता और सेवा वितरण में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *