झारखंड और बिहार में भूकंप से कांपी धरती, 4.3 मापी गई तीव्रता

Bihar and Jharkhand Earthquake:सोमवार की रात झारखंड और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झारखंड के दुमका, देवघर, रामपुर और बिहार के भागलपुर में भूकंप के झटके आए। रात लगभग 12:40 से 12:41 के बीच दुमका के बासुकीनाथ, सरैयाहाट और हंसडीहा में भूकंप के झटके देखे गए। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र दुमका के रामगढ़ में था और इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर संभावित नुकसान और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

पाकुड़ और संथाल परगना में भूकंप का असर

देवघर, दुमका, पाकुड़ और संथाल परगना के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। देवघर में भूकंप का असर सबसे अधिक महसूस किया गया, जहां लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ धरती हिली।

भागलपुर में भी भूकंप का प्रभाव

बिहार में भी इस भूकंप का असर देखा गया। भागलपुर में लोग जन्माष्टमी की रात सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए। भागलपुर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *