BJP Candidate List for J&K Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में विधानसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई थी। रविवार शाम भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में विधानसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई थी। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए बीजेपी ने 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।राजपोरा से बीजेपी ने अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, इंद्रवाल से तारिक कीन, किश्तवाड़ से शगुन परिहार, पाडेर नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार, डोडा से गजे सिंह राणा, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, रामबन से राजेश ठाकुर, बनिहाल से सलीम भट्ट को बीजेपी उम्मीदवार बनाया है।बीजेपी की लिस्ट में माता वैष्णो देवी से रोहित दुबे, रियासी से कुलदीप राज दुबे, हब्बाकदल से अशोक भट्ट, बुधल से चौधरी जुल्फिकार अली, थानामंडी से इकबाल मलिक, पुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी, मेंढ़र से मुर्तजा खान को उम्मीदवार बनाया गया है।
तीन चरणों में होंगे चुनाव
बीजेपी ने उधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ता, चेनानी से बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवनलाल, बिलावर से सतीश शर्मा, बसोहली से दर्शन सिंह, जसरोटा से राजीव जसरोटिया, हीरानगर से विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ से देवेंद्र कुमार मनियाल, सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया, विजयपुर से चंद्रप्रकाश गंगा, सुचेतगढ़ से घारू राम भगत, आरएस पुरा जम्मू साउथ से नरेंदर सिंह रैना और जम्मू ईस्ट से युद्धवीर सेठी को उम्मीदवार बनाया है।
जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए भाजपा ने 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
