Rahul Gandhi Jibe At Centre:राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर जोर देते हुए दावा किया है कि मिस इंडिया की लिस्ट में दलित, आदिवासी, या ओबीसी महिलाओं की अनुपस्थिति है, और मीडिया में भी इन समुदायों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला किया, आरोप लगाते हुए कि उनकी सरकार ने 90 प्रतिशत आबादी को अनदेखा किया है।
मिस इंडिया में नहीं आदिवासी, दलित महिला
राहुल गांधी ने कहा, मैंने मिस इंडिया कि लिस्ट देखी और सोचा कि इसमें तो आदिवासी महिला होगी, एक दलित महिला तो होगी, लेकिन मिस इंडिया की लिस्ट में भी न दलित है न आदिवासी, कोई नहीं है. उन्होंने आगे कहा, क्रिकेट की बात होगी, बॉलीवुड की बात होगी, लेकिन किसानों की बात नहीं होगी, मजदूरों की बात नहीं होगी, आपने कभी मीडिया में मौची का इंटरव्यू देखा है.
सिर्फ जाति जनगणना काफी नहीं
उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि जाति जनगणना के बाद ओबीसी वर्ग बनाया जाएगा. “हम विभिन्न समुदायों की लिस्ट चाहते हैं. हमारे लिए जाति जनगणना सिर्फ जनगणना नहीं है, यह नीति निर्धारण का आधार है. सिर्फ जाति जनगणना करना ही काफी नहीं है, यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि धन का वितरण कैसे हो रहा है.” कांग्रेस सांसद ने कहा, “यह पता लगाना भी महत्वपूर्ण है कि ब्यूरोक्रेसी, ज्यूडिशयरी और मीडिया में ओबीसी, दलितों और
मजदूरों की कितनी भागीदारी है?”
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो वह जातियों, उपजातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की गणना करने के लिए देश भर में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराएगी.
