CBI Raid: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के साथ-साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीबीआई ने छापेमारी तेज कर दी है। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के आवास और डॉ. देबाशीष सोम के घर पर भी दबिश दी गई है। इसके अलावा एंटाली और हावड़ा में अन्य स्थानों पर भी छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें लावारिश लाशों के सौदे, नियुक्तियों में अनियमितताओं और कमीशनखोरी के आरोप शामिल हैं। 9 अगस्त को एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था।
14 अन्य स्थानों पर भी छापा
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपी और उनके सहयोगियों के ठिकानों सहित कोलकाता में 14 अन्य स्थानों पर भी छापे मार रही है। मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेन डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले तब से सुर्खियों में बना हुआ है।
संदीप घोष के अलावा यहां भी पहुंची टीम
सुबह ही सीबीआई की टीमें कोलकाता में 14 जगहों पर पहुंची। डॉ. संदीप घोष के घर और ठिकानों के अलावा CBI की रेड फॉरेंसिक अधिकारी देबाशीष सोम के घर पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधीक्षक संजय वशिष्ठ के घर भी हो रही है। एक टीम हावड़ा में मेडिकल कॉलेज के ठेकेदार बिप्लब सिन्हा के घर भी पहुंची है।
सीबीआई ने दर्ज की है एफआईआर
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार केस को भी सीबीआई ने टेकओवर किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को इस मामले में अलग FIR दर्ज की है। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर मेडिकल कॉलेज से संबंधित कई तरह के टेंडर और कार्यों को लेकर कथित रूप से की गई वित्तीय अनिमियत्ताओं के लगे आरोपों की सीबीआई जांच कर रही है।
