पालघर में 7 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण,स्कूल प्रशासन ने दर्ज करवाई पुलिस में शिकायत

Palghar Rape: महाराष्ट्र के ठाणे स्थित बदलापुर में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न का मामला अभी तूल पकड़ ही रहा था कि पालघर जिले के नयगांव से एक और गंभीर घटना की जानकारी सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल में सात साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है। पुलिस के अनुसार, कैंटीन में काम करने वाले 16 साल के एक लड़के ने इस बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। नाबालिग उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसे रिमांड होम में भेजा गया है।

घटना का खुलासा

मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची ने स्कूल कैंटीन जाने से इनकार कर दिया और अपनी कक्षा अध्यापिका को बताया कि कैंटीन में काम करने वाला एक ‘अंकल’ उसे परेशान करता है। आगे की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पिछले 15 दिनों में तीन-चार बार बच्ची का यौन शोषण किया था।

कार्रवाई और शिकायत

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नायगांव पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 74 और 79, तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और पूछताछ कर रही है कि आरोपी ने किसी अन्य छात्रा के साथ भी इसी तरह की हरकत की है।

प्रिंसिपल की भूमिका

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्लास टीचर ने फौरन प्रिंसिपल को सूचित किया, जिन्होंने अभिभावकों को मामले की जानकारी दी।
इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और न्याय की मांग को और तेज कर दिया है।

12 अगस्त, ठाणे ​​​​​​​

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में 3 और 4 साल की 2 बच्चियों से एक निजी स्कूल में यौन शोषण की घटना सामने आई। आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया। घटना 12 और 13 अगस्त की है। इसके बाद लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की थी और बदलापुर स्टेशन पर ट्रेनें रोक दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *