Twinkle Khanna On Women Safety In India:ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में दुष्कर्म की घटनाओं पर गहरा खेद जताया है, और फिल्म ‘स्त्री 2’ के माध्यम से समाज में इस विषय पर जागरूकता फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि ये वास्तविक घटनाएं हॉरर-कॉमेडी फिल्म से भी ज्यादा दुखद और गंभीर हैं।उन्होंने कहा है कि देश की महिलाएं भूतों से नहीं डरतीं, उन्हें मर्द डराते हैं.ट्विंकल खन्ना ने भूत भारतीय महिलाओं को क्यों नहीं डराते, टाइटल से टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक कॉलम लिखा. इसमें एक्ट्रेस लिखती हैं- ‘इस ग्रह पर पचास साल हो गए हैं, और मैंने पाया है कि हम अभी भी अपनी बेटियों को वही चीजें सिखा रहे हैं जो मुझे एक बच्चे के रूप में सिखाई गई थीं. अकेले मत जाओ. पार्क में, स्कूल में, काम पर अकेले मत जाओ.’
दुष्कर्म की घटनाओं पर बोलीं ट्विंकल खन्ना
मिसेज फनीबोन्स यानी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने लेटेस्ट कॉलम में बताया कि भारतीय स्त्री को भूतों से क्यों डर नहीं लगता है। उन्होंने अपने बचपन की ‘अपोक्रिफल कहानियों में से एक’ सुनाने से शुरुआत की। ट्विंकल ने बीते दिनों सामने आई दुष्कर्म की घटनाओं पर बात की।
ट्विंकल ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म की घटना, बदलापुर में स्कूली बच्चों का यौन शोषण सहित कुछ अन्य मामलों का जिक्र किया और बताया कि कैसे ‘स्त्री 2’ इन घटनाओं का एक तोड़ है।
ट्विंकल ने लिखा, ”इस ग्रह पर 50 साल बीत गए हैं। मुझे लगता है कि हम अभी भी अपनी बेटियों को वही सिखा रहे हैं, जो बचपन में मुझे सिखाया गया। अकेले मत जाओ। किसी भी मर्द के साथ अकेले मत निकलो, चाहे वह आपका चाचा, भाई या दोस्त ही क्यों न हो। रात में अकेले बाहर न निकलो। लेकिन यह कब का नहीं, कैब का मामला है। अकेले मत जाओ क्योंकि हो सकता है कि तुम फिर कभी वापस न आओ।”
भूत का सामना करना ज्यादा सुरक्षित
ट्विंकल ने लिखा, ”हमें घर तक सीमित रखने की बजाय सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी दी जाए। मगर तब तक मुझे लगता है कि इस देश की स्त्री के लिए अंधेरी गली में भूत का सामना करना किसी आदमी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित महसूस कराएगा।”
‘
