Kedarnath Dham Yatra:गुरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। फाटा के पास खाट गदेरे के उफान में आकर कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की जान चली गई।सभी के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि गुरुवार रात्रि को समय 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेजा गया था। चारों मजदूर नेपाल के मूल निवासी हैं।
मृतकों की जानकारी:
-तुल बहादुर: ग्राम सीतलपुर, पोस्ट बुरवा बाजार, थाना बुरवा बाजार, जिला चित्तोन आंचल नारायणी
- पूरन नेपाली
- किशना परिहार: उपरोक्त पता
- दीपक बुरा:जिला दहले आंचल करनाली, नेपाल
घटनास्थल पर कार्रवाई
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे की सूचना रात 1:20 बजे प्राप्त हुई। एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजी गई। चारों शव मलबे से निकाल लिए गए और उन्हें रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।
बद्रीनाथ राजमार्ग की स्थिति
उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है। चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया है। कंचन गंगा, गुलाबकोटी और छिनका में भी हाईवे को बंद कर दिया गया है। इन स्थानों पर चारधाम यात्रा पर आए यात्री फंसे हुए हैं। राजमार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं। टिहरी में भी बारिश के कारण 15 ग्रामीण सड़कों को बंद कर दिया गया है।
