उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा आज से: 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात..

UP Police Constable Recruitment:उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। इस परीक्षा में कुल 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, और यह 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 67 जिलों में 1,174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।प्रमुख सुरक्षा उपायों में हर 24 अभ्यर्थियों की निगरानी एक सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और अभ्यर्थियों की पहचान के लिए कड़ी जांच की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके और परीक्षा का माहौल अनुशासित रहे।

चार लोगों को हिरासत में

हालांकि, परीक्षा के आयोजन के ठीक पहले सुरक्षा प्रबंधों की सख्ती के बावजूद, गड़बड़ी की आशंका के चलते एसटीएफ ने गोरखपुर जिले में एक महिला आरक्षी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। महिला आरक्षी के मोबाइल फोन में पांच अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले हैं, जिन्हें वह अपना रिश्तेदार बता रही है। एसटीएफ और गोरखपुर की क्राइम ब्रांच इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे

परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो-दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा में अन्य 27 राज्यों व आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 6,30,481 अभ्यर्थी भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व अभ्यर्थियों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। इसके बाद कोई भी परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेगा।

किसके लिए कितनी सीट

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत बेटियों की भर्ती होगी। वे प्रदेश की सड़कों पर उतरकर शोहदों का सही इलाज करेंगी। इस भर्ती के जरिए कुल 60,244 पद भरे जाएंगे। इनमें ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, एससी के लिए 12650, एसटी के लिए 1204 और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 16264 पद आरक्षित हैं। 24,102 पद अनारित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *