Indian Railways launched: भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक ‘वॉटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ लॉन्च किया है, जिसे पहली बार ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में लगाया गया है। यह सिस्टम अब ट्रायल रन के तौर पर काम करेगा। इस नई तकनीक का उद्देश्य लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
कपिंजल किशोर शर्मा ने जानकारी दी
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने जानकारी दी कि इस ‘वॉटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ को कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस की एक रेक पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित किया गया है। यह प्रणाली वास्तविक समय में ट्रेन के अंदर पानी के स्तर की निगरानी करेगी, जिससे रेलवे को यह पता चल सकेगा कि ट्रेन के हर कोच में कितना पानी बचा हुआ है और कब उसे फिर से भरने की जरूरत है।
पानी के सही प्रबंधन में मदद मिलेगी,
इस एडवांस सिस्टम के जरिए पानी के सही प्रबंधन में मदद मिलेगी, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है।
इस सिस्टम के जरिए रेलवे अपनी सेवाओं को और भी बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि रेलवे के संसाधनों के प्रबंधन में भी सुधार होगा।
