Road Accident News:यूपी के देवरिया जिले में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे में पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना देवरिया के एक व्यस्त मार्ग पर हुई, जहां बाइक पर सवार तीन युवक सवार थे। पिकअप वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
इलाके में शोक की लहर
पुलिस और राहत कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपायों को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
भोजन लेकर जा रहे थे गोरखपुर
तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के रहने वाले दिलीप पुत्र विभूति की चाची की तबीयत खराब है। वह गोरखपुर स्थित किसी अस्पताल में भर्ती हैं। दिलीप अपने मित्र साहिल पुत्र समीर के साथ बाइक से भोजन लेकर गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह पोखरभिंडा के समीप पहुंचे थे कि अचानक दूसरे लेन में तेज रफ्तार पिकअप आ गई और बाइक में ठोकर मारने के साथ ही पीछे चल रही तीन और बाइक में भी ठोकर मार दिया।
