Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी के एक मामले में आरोपी छात्र के अवैध मकान पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पता चला कि छात्र का मकान वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया और नोटिस जारी किया।
बुलडोजर से मकान को गिरा दिया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने मकान को ध्वस्त करने से पहले उसे पूरी तरह से खाली कराया। बुलडोजर से मकान को गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ही पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया था और उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि उदयपुर में एक स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र पर सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। हालांकि छात्र पर चाकू से हमले की वजह का पता अभी तक नहीं चला है। घायल छात्र आईसीयू में भर्ती है। शुक्रवार को उग्र भीड़ ने एक गैरेज के सामने खड़ी कारों को आग लगा दी थी। हिंदू संगठनों ने बाजारों और पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया था। उदयपुर के प्रमुख बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
