Bihar News:हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत बिहार के 18 शहरों में 57 नए एफएम चैनलों की स्थापना की जाएगी। यह कदम रेडियो सेवाओं का विस्तार करने और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।वहीं इस फैसले से उन इलाकों में निजी एफएम रेडियो की अधूरी मांग पूरी होगी जो अभी तक निजी एफएम रेडियो प्रसारण से अछूते हैं. इन रेडियो चैनलों के शुरू होने से स्थानीय भाषाओं में नई और स्थानीय सामग्री पेश करने का रास्ता साफ होगा।
बिहार के शहरों में खुलेंगे एफएम चैनल
- आरा
- औरंगाबाद
- बगहा
- बेगूसराय
- बेतिया
- भागलपुर
- बिहारशरीफ
- छपरा
- दरभंगा
- गया
- किशनगंज
- मोतिहारी
- मुंगेर
- पूर्णिया
- सहरसा
- सासाराम
- सिवान
- सीतामढ़ी
मंत्रीमंडल की मंजूरी और नई नीतियां
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो की चरण-3 नीति के अंतर्गत 234 नए शहरों में 730 एफएम चैनलों की स्थापना के लिए 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य के साथ तीसरे बैच की आरोही (बढ़ती हुई बोली) ई-नीलामी करवाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, एफएम चैनलों के वार्षिक लाइसेंस शुल्क (एएलएफ) के रूप में सकल राजस्व का 4% माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को छोड़कर वसूलने की भी मंजूरी दी गई है।
लाभ:
रोजगार के अवसर:नए एफएम चैनलों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
वोकल फॉर लोकल पहल: इस पहल को समर्थन मिलेगा, जिससे स्थानीय सामग्री को बढ़ावा मिलेगा।
सरकारी पहुंच: विशेषकर आकांक्षी जिलों और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की पहुंच मजबूत होगी।
इस पहल से लोगों को अपनी पसंदीदा भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक सुनने का मौका मिलेगा और रेडियो के माध्यम से बोरियत दूर करने में मदद मिलेगी।
