कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़, डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का सख्त निर्देश

Kolkata crime : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बुधवार आधी रात कुछ अज्ञात लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की, जिससे अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्रालय में चिंता बढ़ गई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की घोषणा की है।

स्वास्थ्य संस्थानों को एक मेमो जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि डॉक्टर्स पर कोई हमला या हिंसा होती है, तो संबंधित संस्थानों को 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करवानी होगी। इस संबंध में मंत्रालय ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एक मेमो जारी किया है, जिसमें इस नई गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कदम से सरकार ने डॉक्टर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया है।

पुलिस बैरिकेड तोड़कर कर कॉलेज परिसर घुस गई थी भीड़

बुधवार रात आरजी कर अस्पताल के नजदीक पुलिस बैरिकेड तोड़कर कर भीड़ परिसर में घुस गई थी। कुछ लोगों ने कुर्सियां और बोर्ड तोड़ दिए थे। यह घटना तब हुई जब जूनियर डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं कोलकाता की सड़कों प्रदर्शन कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *