Agra Crime Update News In Hindi:शाहगंज क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। आरोपी संदीप ने किशोरी को बहाने से होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। संदीप ने वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल किया और उससे कुंडल और 15 हजार रुपये छीन लिए।इस घटना के बाद किशोरी ने अपने परिवार को सारी बात बताई। परिवार ने शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित संदीप और उसके साथी साजन को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।मामला तब शुरू हुआ जब किशोरी की मुलाकात छह महीने पहले देवी जागरण के आयोजन में कागारौल के नौरंगपुर निवासी संदीप से हुई थी। संदीप ने किशोरी का मोबाइल नंबर लिया और उसे बार-बार परेशान करने लगा।
दहशत में पीड़िता ने नहीं दी जानकारी
डर के चलते किशोरी ने स्वजन को इसकी जानकारी नहीं दी। इससे संदीप का दुस्साहस बढ़ गया। संदीप और उसका मित्र साजन निवासी प्रेम नगर जगदीशपुरा 17 जुलाई की दोपहर किशोरी को धमकी देकर जबरन बाइक पर अपने साथ पथौली क्षेत्र स्थित होटल राज-राजेश्वरी लेकर गए। वहां पर संदीप ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर संदीप और उसके साथियों साजन व बाबी ने किशोरी के कुंडल और 15 हजार रुपये छीन लिए।
आरोपित संदीप और उसके साथी गिरफ्तार
वहीं इस घटना के बारें में इंस्पेक्टर शाहगंज कुशलपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित संदीप और उसके साथी साजन को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता और आरोपितों ने पूछताछ में घटनास्थल पथौली स्थित होटल राज-राजेश्चरी बताया है। होटल का रिकॉर्ड और सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। आरोपितों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया गया। ब्लैकमेलिंग में शामिल तीसरे आरोपित जगदीशपुरा के बाबी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
