प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जताई, कहा- ‘मजबूत भारत को किसी से डरने की जरूरत नहीं

PM Modi Speech:78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश में सुख और शांति की कामना करता है और उम्मीद करता है कि वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

“देशवासियों से एकजुटता बनाए”

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। एक मजबूत भारत को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा कि भारत आज अपने संकल्प और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है, और दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों से एकजुटता बनाए रखने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए आने वाला समय चुनौतियों के साथ-साथ अवसरों से भरा होगा, और इस समय हमें एकजुट होकर देश को और भी मजबूत बनाना है।

भारत की विकास यात्रा

उन्होंने कहा कि भारत में पूरी मानव जाति का कल्याण का साम‌र्थ्य है। प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को भारत की इन कोशिशों के साथ जुड़ने का आह्वान किया। वैसे प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत की विकास यात्रा को रोका नहीं जा सकता है।

शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा कि पूरे भारत की चिंता वहां रह रहे हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर है। लेकिन इसके बावजूद भारत चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें। उन्होंने इसे शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और संस्कार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *