पेरिस ओलंपिक 2024: भारत को मिला एक और मेडल, अमन सेहरावत ने जीता ब्रॉन्ज

Aman Sehrawat Olympics:पेरिस ओलंपिक 2024 में शुक्रवार की देर रात भारत को एक और मेडल मिला है। अब तक भारत की झोली में कुल 6 मेडल आ चुके हैं। इस बार भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अमन ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया।

बचपन कठिनाइयों से भरा रहा

अमन सेहरावत का ओलंपिक तक का सफर बहुत कठिन रहा है। उनका बचपन कठिनाइयों से भरा रहा, क्योंकि उन्होंने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। अमन हरियाणा के झज्जर जिले के बिरोहर गांव से हैं और जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां का हार्ट अटैक से निधन तब हुआ जब उनकी उम्र 10 साल थी, और लगभग एक साल बाद उनके पिता भी चल बसे।

2021 में आए लाइमलाइट में

अमन ने कुश्ती के प्रति अपने जुनून को जारी रखा और कोच ललित कुमार के अंडर ट्रेनिंग लेना शुरू किया। अमन 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीतकर लाइमलाइट में आए। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2022 के एशियन गेम्स में 57 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। फिर साल 2023 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। जनवरी 2024 में उन्होंने जागरेब ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *