कौन हैं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ‘सारा’ जिनका सचिन पायलट से हुआ है तलाक?

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने अपने चुनावी हलफनामे में खुलासा किया है कि उनका पत्नी सारा से तलाक हो चुका है। नामांकन के लिए भरे गए एफिडेविट में उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया है। इसके बाद से अब हर कोई यह जानना चाहता है कि ये सारा कौन हैं जिनके प्यार में सचिन पायलट पड़ गए थे। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं। वे उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। उनके दादा शेख अब्दुल्ला भी बहुत लोकप्रिय नेता थे। सारा की पढ़ाई लंदन में हुई है।

सचिन पायलट की सारा से मुलाकात लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्निसल्वानिया के वार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस में हुई। यहां दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद जब दोनों शादी करना चाहते थे तो सार का परिवार इसके पक्ष में नहीं था। पायलट से शादी करने के लिए उन्हें अपने परिवार में काफी विरोध का सामना करना पड़ा।

शादी में शामिल नहीं हुए पिता फारूख अब्दुल्ला

इसके बाद 2004 के जनवरी महीने में दोनों ने शादी कर ली। सारा के परिवार ने इस शादी का बहिष्कार किया था। सारा के परिवार का कोई भी सदस्य उनकी शादी में शामिल नहीं हुआ था। फारूख अब्दुल्ला भी अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं हुए थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

इन बड़े पदों पर रह चुके हैं सचिन पायलट

सारा से शादी के कुछ ही दिन बाद सचिन पायलट ने राजनीति ज्वाइन कर ली और लगातार आगे बढ़ते गए। तब उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी। सबसे पहले वे दौसा से लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। इसके बाद वे केंद्र में मंत्री बने। सचिन राजस्थान के डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *