ति का कत्ल’ करने वाली 17 महिला कैदियों ने रखा करवाचौथ का व्रत, किसकी लंबी उम्र के लिए रचा जेल में ‘खेल’?

आज देश में हर जगह शादी शुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं, जिसे लेकर सुबह से ही महिलाओं की ओर से देर शाम होने वाली पूजा से जुड़ी तैयारियों को जोर दिया जा रहा है। इसी बीच यूपी के गोरखपुर की जिला जेल से करवाचौथ के मौके पर सामने आए एक आंकड़े ने हर किसी को हैरान करते हुए ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, गोरखपुर जिला जेल में तकरीबन 100 महिला बंदी हैं, जिनमें से 35 पर पति की हत्या का आरोप है। गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से 17 महिला बंदियों ने इस बार जेल में करवाचौथ का व्रत रखा है।

जिला जेल में करवाचौथ के व्रत के लिए किए गए सारे इंतजाम

जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद 35 महिला बंदियों में से 17 बंदी जेल में करवा चौथ व्रत रख रही हैं। जेल में व्रत रखने वाली महिला बंदियों में गोंडा के मल्हीपुर की सितांजली के अलावा विजयलक्ष्मी, गुड्डी, अनुपमा, रमिता, निशा, संगम, सुमन, अंजनी, बलवंती, प्रमिला, माला, सुमन, कतवारी, सुशीला, रीता के साथ रीमा शामिल हैं। गोरखपुर जिला जेल के अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि करवाचौथ व्रत रखने वाली बंदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से सारे इंतजाम जेल के भीतर ही किए जा रहे हैं।

लोग बोले- किसके लिए व्रत रख रही हैं महिला बंदी

पति की हत्या के बाद जेल में बंद 17 महिला बंदियों की ओर से करवाचौथ का व्रत रखने वाली खबर सामने आने के बाद लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए टिप्पणी करते हुए कह रहे हैं कि पति की हत्या के बाद आखिर ये महिलाएं किसके लिए व्रत रख रहीं हैं तो वहीं कोई इस मामले पर कह रहा है कि ये महिला बंदियां अपने प्रेमियों के लिए व्रत रखने वाली हैं। हालांकि, जेल में बंद 17 महिला बंदियां किसके लिए व्रत रखने वाली हैं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

जेल में बंद सितांजली ने अन्य की तरह रखा प्रेमी के लिए व्रत

पति की हत्या की जेल में बन्द व्रत रखने वाली एक महिला कैदी के विषय में जानकारी देते हुए जेल में तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि करवाचौथ पर व्रत रहने वाली सितांजली की शादी साल 2020 में रामानंद से हुई थी। 2021 में रामानंद काम के सिलसिले में दुबई चला गया। वहीं, दूसरी तरफ सितांजली का उसके ननद के देवर बृजमोहन के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि बीते 6 अप्रैल 2023 को रामानंद दुबई से वापस आया तो सितांजली ने उसे नींद की दवा खिला दी और उसके बाद अपने प्रेमी बृजमोहन व उसके दोस्त अशोक के संग मिलकर अपनी पति का गला दबाकर हत्या की। बताया जाता है कि इस करवाचौथ पर इस महिला बंदी ने भी अन्य की तरह अपने प्रेमी के लिए करवाचौथ का व्रत रखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *