रोहतक में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, फर्श पर बिखरा था खून

हरियाणा में एक बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटा नशे का लती है।

किराए के मकान में रहती थी वृद्धा

यह पूरा मामला रोहतक का है। अमृत कॉलोनी निवासी 65 साल की कांता देवी आजादगढ़ में किराए के मकान में रहती थीं। पड़ोस में रहने वाले साहिल ने बताया कि सुबह कांता देवी को देखा नहीं तो अनहोनी की आशंका हुई। जब वह घर के भीतर गए तो कांता का शव पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सिर और गर्दन पर थे गहरी चोट के निशान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान कांता देवी के सिर और गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिले। फर्श पर खून बिखरा था। नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी पंकज ने बताया कि मृतका के परिवारवालों से पूछताछ की जाएगी। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। महिला का बेटा फरार है। उसकी तलाश चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *