आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने TDP नेता चंद्रबाबू नायडू को दी 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने स्किल डेवलपमेंट स्कैम (Skill Development Scam) में आज यानी मंगलवार सुबह तेलुगु देशम पार्टी (TDP) नेता चंद्रबाबू नायडू को अंतरिम जमानत दे दी. उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर चार सप्ताह की अंतरिम जमानत मिली है. चंद्रबाबू नायडू के वकीलों ने कोर्ट में बताया कि उन्हें मोतियाबिंद की सर्जरी करानी होगी. आज शाम चंद्रबाबू नायडू के रिहा होने की उम्मीद है।

हालांकि, जमानत पर जेल से बाहर आने के बावजूद उनके मीडिया से बातचीत करने और कैंपेन इवेंट में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध रहेगा. कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका की तारीख 10 नवंबर तय की है।

पिछले एक महीने से अधिक समय से जेल में थे चंद्रबाबू नायडू

पिछले महीने 9 सितंबर को चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से जुड़े कथित ₹371 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. पिछले एक महीने से अधिक समय से वह राजमुंदरी सेंट्रल जेल में बंद थे।

तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चंद्रबाबू नायडू की आपराधिक जांच विभाग द्वारा गिरफ्तारी से राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई. इसको लेकर टीडीपी समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुईं. TDP नेताओं ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और उनकी सरकार की निंदा की।

चंद्रबाबू नायडू ने जेल में सुरक्षा खामियों का आरोप लगाया

पिछली सरकार द्वारा शराब कंपनियों को कथित तौर पर अवैध लाइसेंस देने के एक दूसरे मामले में चंद्रबाबू नायडू को आरोपी नंबर 3 के रूप में भी नामित किया गया. पिछले हफ्ते उन्होंने एक विशेष अदालत को पत्र लिखकर जिस जेल में वह बंद हैं उसमें सुरक्षा खामियों का आरोप लगाते हुए बेहतर व्यवस्था की अपील की थी. इसमें उन्होंने विशेष रूप से जेल के बाहर उन्हें जेड-प्लस सिक्योरिटी कवर देने की बात कही थी।

टीडीपी 30 नवंबर को नहीं लड़ेगी तेलंगाना विधानसभा चुनाव

इस बीच, रविवार को चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एनडीटीवी को बताया कि टीडीपी पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 30 नवंबर का चुनाव नहीं लड़ेगी. चंद्रबाबू नायडू ने कथित तौर पर उनसे कहा कि जेल से कैंपेन इवेंट आयोजित करना मुश्किल होगा और पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं को इन परिस्थितियों के बारे में बताना चाहिए तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को राज्य में कुछ समर्थन प्राप्त है, जिससे उसे 2014 के चुनाव में 15 सीटें और 2018 में दो सीटें जीतने में मदद मिली।

चंद्रबाबू नायडू के समर्थकों ने गिरफ्तारी की निंदा कर जताई नाराजगी

हालाँकि, बाद में चुने गए विधायक  सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रति अपना रुख बदल लिया. तेलंगाना में  चंद्रबाबू नायडू के समर्थक इस बात से नाराज थे कि बीआरएस ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बयान नहीं दिया था और उन्हें उनके समर्थन में हाईटेक सिटी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *