हरियाणा के हिसार में एक युवक ने अपने ससुराल वालों पर उसकी पत्नी को जान से मारने का आरोप लगाया है। ये मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। युवक ने पुलिस में शिकायत देते हुए अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने झूठी शान के लिए अपनी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर युवती के परिवार वालों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है।
अक्टूबर 2022 में हुई शादी
पुलिस में शिकायत करने वाले मनदीप ने बताया कि वो खरकड़ा गांव के रहने वाले हैं। साल 2017 में परीक्षा के दौरान उनकी दोस्ती आजाद नगर की युवती हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। इसके बाद उन्होंने 29 अक्टूबर 2022 को लव मैरिज कर ली। शादी के वक्त उसकी पत्नी B.Sc की पढ़ाई कर रही थी। युवक ने बताया कि शादी के तुरंत बाद उसकी पत्नी के घरवालो ने कुध दिनों का समय मांगते हुए कहा कि वो दोनों की शादी अच्छे ढंग से करवाएंगे। इनता कहकर वो लोग युवकी को अपने साथ ले गए। जून 2023 में युवती ने B.Sc की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसके घर वाले युवती ससुराल वापस भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने युवती को कई बार मनदीप के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए भी कहा।
चोरी से किया शव का दाह संस्कार
मनदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि उसके परिवार उसे जान से मार सकते हैं। मनदीप को लगा वो मजाक कर रही हैं। लेकिन सोमवार को खबर आई की उसकी पत्नी की हार्ट फेल होने की वजह से मौत हो गई है। इसके बाद जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि युवती के घरवाले मौत के बाद गंगवा के पास एक श्मशान घाट में चोरी से शव का दाह संस्कार कर दिया।
शिकायत पर ने दर्ज किया मुकदमा
मनदीप की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के भाई, मामा और दो बहनों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच एक स्पेशल टीम कर रही हैं। पुलिस ने श्मशान घाट से चिता की राख व अस्थियों के सैंपल ले लिए है। युवती के परिजनों ने बताया कि युवती पिछले काफी समय से बीमार थी और हार्ट फेल होने की वजह से मौत हो गई।
