काशी विश्वनाथ मंदिर के पास सौ साल पुराना मकान ढहा, एक महिला की मौत, नौ घायल..

Kashi Vishwanath: वाराणसी में मंगलवार की सुबह वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित एक सौ साल पुराना मकान अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में नौ लोग मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबे को हटाने का काम तेज़ी से कर रहे हैं और पूरे इलाके में सतर्कता बरत रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।

70 साल पुराना था मकान

जानकारी के अनुसार वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में खोआ गली चौराहे पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि धराशायी हुआ मकान राजेश गुप्ता और मनीष गुप्ता नाम के दो चचेरे भाइयों का है, जो करीब 70 से 80 साल पुराना है। इनमें से एक मकान चार मंजिला और दूसरा मकान तीन मंजिला है। सोमवार रात को मकान से सटी गली में लोग आवागमन कर रहे थे। देर रात करीब 2 बजे मकान अचानक गिर गया। जिससे वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में मंदिर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके अलावा एक सिपाही को भी गंभीर चोटें आई हैं।

मंदिर का गेट नंबर 4 बंद

इस हादसे के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है। हालांकि गेट नंबर 1 और 2 से एंट्री चालू है। इसके अलावा मैदागिन और गोदौलिया से मंदर जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर मीडिया को भी कवरेज के लिए गली में प्रवेश करने से रोक दिया है।

चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने प्रशासन को मामले की जानकारी दी। गली में जाने वाले प्रवेश मार्ग को बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मैदागिन व गोदौलिया से मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार से दर्शनार्थियों के प्रवेश को बंद कर दिया। एनडीआरएफ की टीम ने 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

हादसे में 1 महिला की मौत

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कुछ देर में NDRF अपने फाइनल सर्च कर जांच करेगी कि तो मलबे में कोई और तो नहीं फंसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *