जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम का हाल?

Today Weather Update :देशभर में मॉनसून की वजह से हालात बिगड़े, कई राज्यों में बारिश ने किया हाहाकार। राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में भी भारी बरसात ने बदली दिनचर्या। दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल हल्की बारिश की घटना सामने आई। आज दिल्ली एनसीआर में बादलों के साथ तेज बारिश का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिनों के लिए जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिहार के भागलपुर और किशनगंज में भी येलो अलर्ट जारी, जहां तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।”

महाराष्ट्र : पुणे में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश और खड़कवासला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शहर के जलभराव वाले रिहायशी इलाकों में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और आज भारी बारिश देखी गई। चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए। नदियों और बांधों के पास खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाना चाहिए।

यूपी के इन इलाकों में तेज बारिश की संभावना

UP में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला रहा। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन भर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चली। कभी धूप कभी छांव होने से गर्मी से राहत रही। दक्षिण- पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश पर हवा का गहरा दबाव रहा। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है, महोबा, ललितपुर, झांसी, और आसपास के इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है। वहीं, छह अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना है।

बिहार में कहां कितनी बारिश…

आइएमडी की तरफ से उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार राज्य में केवल किशनगंज और अरवल ही ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य या सामान्य से कुछ अधिक बारिश हुई है. शेष जिलों में अब तक सामान्य से काफी कम बरसात हुई है. सबसे कम बरसात छह जिलों में हुई है. वैशाली में सामान्य से 55%, सारण में 50%, समस्तीपुर में 56%, सहरसा में 55% और मधुबनी में 57% कम बारिश हुई है. यह वह जिले हैं, जहां खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *