भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं को MG Windsor EV से सम्मानित करेगा JSW Group

Paris Olympics 2024 : भारत के लिए पेरिस ओलंपिक्स 2024 एक उल्लेखनीय सफलता का प्रतीक साबित हुआ है, जिसमें देश ने अब तक तीन कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर, JSW Group के चेयरमैन और एमडी, सज्जन जिंदल ने एक विशेष घोषणा की है।सज्जन जिंदल ने ऐलान किया है कि भारत के हर ओलंपिक पदक विजेता को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के सम्मान में आगामी MG Windsor EV गाड़ी उपहार में दी जाएगी। यह पहल खेल के प्रति उनके समर्थन और खिलाड़ियों की मेहनत को सराहने का एक तरीका है।

खिलाड़ियों को मिलेगी MG की चमचमाती Electric Car

JSW Group की यह घोषणा न केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे कंपनियां खेलों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मान्यता दे रही हैं। MG Windsor EV की यह पेशकश भारतीय खिलाड़ियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सज्जन जिंदल ने कहा, “हमारी कोशिश है कि हम भारतीय खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए उचित मान्यता प्रदान करें। MG Windsor EV के माध्यम से हम उनके योगदान को सम्मानित करना चाहते हैं और उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।”इस घोषणा से भारतीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और यह भारत के खेल क्षेत्र में एक नई शुरुआत की ओर संकेत करेगा।

सोशल मीडिया पर की घोषणा

X(पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए जिंदल ने कहा, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को JSW MG India की ओर से एक बेहतरीन कार MG Windsor उपहार में दी जाएगी! क्योंकि हमारे सर्वश्रेष्ठ, उनके समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं!”

Windsor EV कितनी खास?

MG Motor India ने हाल ही में घोषणा की है कि थी उसकी आगामी ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का नाम Windsor EV होगा। यह भारत में कंपनी का तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा, इससे पहले ZS EV और Comet EV को भारतीय बाजार में पेश किया जा चुका है। कीमत और फीचर्स के चलते एमजी अपनी इस अपकमिंग सीयूवी को इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच में प्लेस करेगी।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे वुलिंग ब्रांड के तहत Cloud EV नाम से बेचा जाता है। Windsor EV को सेडान जैसा कम्फर्ट और स्पेस को SUV की व्यावहारिकता के साथ मिलाने के लिए डिजाइन किया गया है। अपनी इलेक्ट्रिक कार में लग्जरी और यूटिलिटी तलाश रहे लोगों के लिए ये बेहतरीन ऑप्शन होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *