शिमला-मंडी और कुल्लू में आफत बन बादल फटा, 3 लोगों की मौत, 52 लापता..

Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश (Himachal Rains) ने कहर ढाया है. प्रदेश भर में बीती रात को भारी बारिश हुई और कई इलाकों में बादल फटने की सूचना है. कुल्लू के निरमंड में बादल फटने के बाद बागी पुल के आसपास गाड़ियां और मकान बह गए हैं। वहीं हिमाचल में तीन जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 लोग लापता हैं। कई घर बह गए हैं। अचानक बाढ़ आने से सड़कें बह गई हैं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य बहुत तेजी से चल रही है।बादल फटने की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल फटने से भारी नुकसान और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की दुखद खबर पर मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।’

रेड अलर्ट जारी

आज भी शिमला में रेड अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने आज भी शिमला में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम खराब की स्थिति अगले दो-तीन दिन और रहने वाली है और इस कारण हर किसी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *