Himachal News:बुधवार की रात शिमला जिले के समेज क्षेत्र में बादल फटने से एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस घटना के बाद 6 परिवारों के लापता होने की सूचना है, जिनमें कुल 15 से 20 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। लापता व्यक्तियों की खोज के लिए बचाव अभियान सक्रिय रूप से चल रहा है।समेज क्षेत्र में स्थित एसेंट हाइड्रो 6 मेगावाट प्रोजेक्ट के बहने की जानकारी भी मिली है, जिससे परियोजना को भी नुकसान पहुंचा है। इसी तरह की एक और घटना गांनवी गांव में भी हुई, जहां देर रात लगभग 11 बजे बादल फटा। हालांकि यहां किसी जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन इस घटना के कारण दो से तीन घर, खेत, बागीचे और स्कूल के भवन को नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और नुकसान का आकलन जारी है। राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।
भारी बारिश के बाद स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान के लिए वायुसेना की मदद मांगी है। बुधवार रात करीब 12 बजे राजवन गांव में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच जोर का धमाका हुआ। देखते ही देखते चारों ओर पानी ही पानी हो गया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते पानी अपने साथ सब कुछ बहाकर ले गया। सूचना मिलने के बाद रात को ही प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय हो गई। बादल फटने की घटना, मौसम विभाग की चेतावनी और संपर्क मार्गों के बंद होने के कारण जिला प्रशासन ने पद्धर उपमंडल के शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी है।
शिमला में बारिश
हिमाचल में भारी बारिशः राजधानी शिमला में रात भर हुई भारी बारिश
लहासा गिरने से शिमला-जुंनगा सड़क मार्ग बंद
शहर के कई हिस्सों में रात भर बाधित रही बिजली
