Heavy Rain in UP: यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार की दोपहर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया था. इस तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी तो आफत भी लेकर आई. मूसलाधार बारिश का पानी यूपी विधानसभा भवन में घुस गया. विधान भवन के ग्राउंड फ्लोर में पानी-पानी हो गया. सुरक्षा में लगे एटीएस कमांडो समेत अन्य कर्मचारियों को पानी से बचने के लिए जुगत लगानी पड़ी.बारिश के समय यूपी विधानभवन में मानसून सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही थी. इसके खत्म होने पर जब सीएम योगी आदित्यनाथ बाहर निकलने को हुए तो मूसलाधार बारिश की वजह से विधानभवन में जलभराव हो गया. इसके चलते सीएम को अपना रास्ता बदलना पड़ा…
7 दिनों तक बारिश का अनुमान
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक वर्षा को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी दी है। लखनऊ के नागरिकों को अलर्ट किया गया और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील की गई। मौसम विभाग ने असुरक्षित भवनों, पेड़ों के संपर्क में आने से बचने की भी सलाह दी है।
बिजली गिरने का अलर्ट, पेड़ के नीचे न रुके कोई
मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था. बारिश होने के बाद भी मौसम विज्ञान विभाग ने लखनऊ वासियों के लिए बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, क्योंकि बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है. किसी पेड़ के नीचे शरण न लें पक्के मकान में ही रुकें।
लव जिहाद पर सरकार सख्त
बता दें कि प्रदेश में वर्तमान समय में यूपी विधानसभा सत्र जारी है। बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश सरकार ने सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। बजट का आकार 12,909 करोड़ रुपये का है।इसके अलावा पेपर लीक प्रकरण और लव जिहाद पर सरकार सख्त रुख अपनाते हुए नया कानून पेश किया जिसे मंजूरी भी मिल चुकी।
