जम्मू कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा तीरंदाज शीतल को दिया शुभाशीष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैरा एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बुधवार को मिले। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हांगझोऊ पैरा एशियाई खेलों में पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ की तीरंदाज शीतल को दुलार करते हुए नजर आए। सोलह साल की शीतल के हाथ नहीं है। उन्होंने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर इतिहास रचा है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में कहा कि एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर की वास्तविक क्षमता का एहसास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूटी प्रशासन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। एशियन पैरा गेम्स में किश्तवाड़ की होनहार तीरंदाज शीतल देवी ने तीन पदक जीतकर नया इतिहास रचा है। ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना और उनके भविष्य के लिए नए रास्ते तैयार करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *