गुफा में नागिन जैसी हरकतें करती लड़की को देख उड़े होश, वीडियो वायरल..

Jharkhand Viral : छसोशल मीडिया पर यूं तो आए दिन अजीबों-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बीच सावन के दूसरे सोमवार को झारखंड के करीवाडीह खरौंदी क्षेत्र की एक लड़की का हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ये लड़की नागिन जैसी हरकते करती हुई नजर आ रही है. इस लड़की को देखकर आस-पास मौजूद लोग ड़र गए और उसकी वीडियो बनाने लग गए. दरअसल, ये वीडियो कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह गुप्ता धाम गुफा का है. वीडियो में मौजूद लड़की गुफा की जमीन पर सांप की तरह रेगंते हुए अपनी जीभ बाहर निकाल रही है. लड़की का इस हैरान कर देने वाले वीडियो से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल चुकी है. गुफा में मिली इस लड़की का ये रूप देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड गई।

नागिन रूपी लड़की को देख उड़े सबके होश

रानीडीह गुप्ता धाम गुफा में भगवान शंकर की स्थापना बहुत पुरानी है. भोले की भक्ति में लीन होने के लिए यहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. हर साल की तरह इस बार भी लोग यहां दर्शन करने पहुंचे थे तभी सोमवार को नागिन जैसा रूप धारण किए गुफा के मुख्य द्वार पर इस लड़की के दर्शन होते ही गांव में ये चर्चा का विषय बन गया.

तीन महिनों से गायब थी लड़की

लड़की के परिजनों के अनुसार वो पिछले तीन महीने से घर से गायब थी. घरवालों ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की मगर वो नहीं मिल रही थी. जब परिजनों ने लड़की को इस रूप में पाया तो उन्होंने पहले उसकी पूजा की और गाजे-बाजे के साथ घर में प्रवेश कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *