Bigg Boss OTT 3 Top 5 Finalist: बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनल में अब दो दिन ही बचे हैं. फाइनल से पहले बिग बॉस के घर में आखिरी एविक्शन हो गया है, जिसमें अरमान मलिक के साथ लवकेश कटारिया (Luv Kataria) का पत्ता भी कट गया है। अरमान मलिक के एविक्शन से ज्यादा फैंस को लवकेश उर्फ लव कटारिया के शो से बाहर होने का झटका लगा है। लव के एविक्शन पर फैंस बुरी तरह बिग बॉस के मेकर्स पर भड़क गए हैं और इसे अनफेयर बता रहे हैं।शो में फिलहाल सना मकबूल, साईं केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नेजी हैं। इन्हीं पांचों के बीच शो की ट्रॉफी को लेकर कॉम्पटीशन होना है। बिग बॉस का फिनाले 2 अगस्त को होना है।
एल्विश यादव ने किया रिएक्ट
इस बीच लवकेश कटारिया के एविक्शन पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी अपना रिएक्शन दिया है. एल्विश ने ट्वीट करके लिखा- वोट्स से नहीं निकाल पाए? एल्विश यादव का यह तंज मेकर्स पर माना जा रहा है, क्योंकि वोट्स के मामले में लवकेश को पीछे छोड़ना आसान नहीं था, फिर चाहे इसके पीछे एल्विश यादव की आर्मी का हाथ रहता।
कौन बने बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5?
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के एविक्शन के बाद सना मकबूल, साई केतन राव, रणवीर सौरी, नैजी और कृतिका मलिक ने टॉप 5 में जगह बनाई है. अब देखना होगा कि बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी और ग्रैंड प्राइज मनी अपने नाम कौन कर ले जाता है.
बिग बॉस को बायकॉट करने का शुरू हुआ ट्रेंड
विशाल पांडे के एलिमिनेशन के बाद अब यूजर्स लवकेश कटारिया के एविक्ट होने से बेहद ही खफा है। एक्स अकाउंट (Twitter) पर भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स पर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है और वह जियो सिनेमा को अनइंस्टॉल करने और बिग बॉस ओटीटी 3 को बायकॉट करने की बात कह रहे हैं।
