भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज 3-0 से जीत हासिल की

Sri Lanka vs India, 3rd T20I:भारत ने श्रीलंका को मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में शानदार 3-0 से जीत हासिल की। श्रीलंका ने अपनी पारी में 137 रन बनाए, जवाब में भारत भी 137 रन पर खात्मा किया। ऐसे में सुपर-ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 2 रन देकर श्रीलंका को पिचे पड़ा दिया। मैच के प्रमुख खिलाड़ी में भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की, जबकि बल्लेबाजों ने सुपर-ओवर की पहली गेंद पर जीत हासिल की।इस विजय के बाद भारतीय टीम के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी और टीम की प्रशंसा की। भारत अब आगामी मैचों में भी इसी जोश और प्रदर्शन के साथ अग्रसर रहने की तैयारी में है।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला

श्रीलंका ने आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया भारत ने आखिरी मुकाबले के लिए हार्दिक सहित चार खिलाड़ियों को आराम दिया. हार्दिक के अलावा अक्षर, पंत और अर्शदीप को आराम दिया गया है, जबकि इनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद खलील, शिवम दुबे और संजू सैमसन ने ली है. मिले मौके को कुछ खिलाड़ी नहीं भुना सके, लेकिन आखिरी मैच में फैंस को ऐसी क्रिकेट देखने को मिली, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. और किसी ने नहीं सोचा था कि सूर्यकुमार और रिंकू दो-दो विकेट लेंगे।

भारत ने आसानी से जीता सुपर ओवर

भारत की ओर से सुपर ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की. उन्होंने सुपर ओवर में केवल 3 गेंदें फेंकी और 2 रन खर्च करके दो विकेट हासिल किए. ऐसे में टीम इंडिया को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला. भारत की ओर से सूर्या ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला भारत के नाम कर दिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वैनिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महेश थीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *