Jaya Bachchan In Rajya Sabha:जया बच्चन, जो समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं, ने संसद में एक विवाद को उभारा है जब उन्हें उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह द्वारा उनके मिडिल नाम के साथ बुलाया गया। बच्चन ने इसे एक ‘व्यक्तिगत हमला’ माना और इसे महिलाओं की पहचान को नष्ट करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं के योगदान को नजरअंदाज करती है और उनकी स्वयं की पहचान को कमजोर करने की कोशिश है।इस मामले में जया बच्चन ने संसद में बड़े हल्ले से अपनी आपत्ति जताई है, जिसे सामाजिक मीडिया और राजनीतिक विश्लेषकों ने गंभीरता से लिया है। इस विवाद ने राजनीतिक माहौल में भी गहराई बढ़ा दी है और महिलाओं की आत्मसम्मान और सम्मान के प्रति समझ में बदलाव लाने की मांग की जा रही है।
जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने उपसाभपति से कहा, ‘सर, सिर्फ जया बच्चन बोल देते तो ये काफी रहता.’ उपसाभपति हरिवंश नरायण सिंह ने जया बच्चन की बात सुनकर कहा कि यहां पूरा नाम लिखा हुआ था इसलिए मैंने इसे दोहराया है. जया बच्चन ने इसके बाद कहा, ‘ये नया ट्रेंड (Trend) शुरू हुआ है. जहां महिलाएं जो हैं अपने पति के नाम से जानी जाएंगी. उनका कोई अस्तित्व नहीं है, उनकी कोई उपलब्धि नहीं है.’
वायरल हो रहा वीडियो
अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का ये वीडियो अब हर सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो रहा है और यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं. नाम को लेकर नोकझोंक तब हुई जब समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन कोचिंग सेंटर हादसे पर अपनी बात रखने के लिए खड़ी हुई थीं. बता दें कि राज्यसभा में जया बच्चन ने कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर राजनीति नहीं करने की अपील की.
कोचिंग हादसे पर क्या कहा?
जया बच्चन ने राज्यसभा में दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे पर कहा कि पीड़ितों के परिवारों के दुख के बारे में कुछ भी नहीं कहना बेहद क्षुब्ध करने वाला है. उन्होंने कहा, ‘बच्चों के परिवारों के बारे में किसी ने कुछ नहीं कहा. उन पर क्या गुजरी होगी! तीन युवा बच्चे चले गए. मैं एक कलाकार हूं, मैं बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के भाव समझती हूं.’
