UP News:उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने राज्य में बरसों पुराने और जर्जर हो चुके पुलों के मामले पर गंभीरता से ध्यान दिया है। इस निर्णय के तहत, प्रदेश में 75 पुराने और डिग जाने वाले पुलों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में 721 पुलों की जांच करवाई थी, जिसमें से वे पुलों को चुनकर ध्वस्ति की जाएगी जो 50 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं।मानसून के दौरान इस निर्णय का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि पुराने और जर्जर पुलों की स्थिति जीवन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। इस समय, बिहार में कुछ पुलों के गिरने के बाद की घटनाएँ भी यह निर्णय समर्थन देती हैं कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलों की स्थिति को मजबूत बनाने की जरूरत है।
पुलों की जांच पूरी की
उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी ने 50 साल की आयु पूरे कर चुके पुलों की जांच पूरी की है। जर्जर ब्रिज की जांच पूरी होने के बाद नागरिकों की सुरक्षा के लिए बंद कर दिए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग अगले हफ्ते शासन को इसकी रिपोर्ट भेजेगा।
बिहार की घटनाओं के बाद जांच के निर्देश
बिहार में कई पुलों के गिरने के बाद यूपी में पुराने और जर्जर पुलों की जांच के निर्देश दिए गए हैं. पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों ने जांच की थी. इसके तहत कानपुर क्षेत्र के करीब 10 पुलों को तोड़ा जाएगा तो वहीं सहारनपुर में 6, उन्नाव में 4, मैनपुरी, अमेठी, गाजीपुर, सोनभद्र, सीतापुर में तीन-तीन जर्जर पुलों को ढहाया जाएगा।
पुराने पुलों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट हो रहा तैयार
बता दें कि कानपुर क्षेत्र के 10, सहारनपुर में 6, उन्नाव में 4, मैनपुरी, अमेठी, गाजीपुर, सोनभद्र, सीतापुर में तीन-तीन पुल जर्जर पाए गए। वहीं लखनऊ, जालौन, हरदोई, प्रयागराज, आजमगढ़ और खीरी में 2-2 पुल जर्जर अवस्था में मिले। फिलहाल नए पुलों को बनाने और पुराने पुलों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार हो रहा है।
