अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, हमलावर ने बताया क्यों किया वार?

Indian Student Attacked In America: अमेरिका के इंडियाना स्टेट में एक युवक ने 24 वर्षीय भारतीय स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय अखबार के मुताबिक रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर के एक जिम में हमलावर जाॅर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

इसलिए किया हमला

जानकारी के अनुसार हमले के बाद छात्र को फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया डाॅक्टरों के अनुसार वरुण की हालत गंभीर है और उसके बचने की संभावना कम है। वहीं हमलावर ने पुलिस को बताया कि वह सुबह जिम में मसाज के लिए गया था। जब वह मसाज कराने पहुंचा तो वहां उसने एक अनजान शख्स को देखा जिसे वह जानता नहीं था। इसके बाद अनजान व्यक्ति को उसे थोड़ा अजीब लगा।

पुलिस ने बरामद किया हमले में प्रयुक्त चाकू

एंड्रैड ने उस शख्स से भावी खतरे को देखते हुए वार कर दिया। हमलावर ने आगे बताया कि वरुण उसे धमकी देने वाला डराने वाला लग रहा था। उसे इस बात का डर था कि वह उसकी हत्या कर देगा। फिलहाल वरुण का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसके बचने की संभावना बहुत कम है। पुलिस ने बताया कि उनको इस घटना की जानकारी जिम के अन्य लोगों ने दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर का चाकू बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *