श्रीखंड महादेव यात्रा 2024: कठिन यात्रा में 8702 श्रद्धालुओं ने लिया भाग..

Shrikhand Mahadev Yatra 2024:इस वर्ष श्रीखंड महादेव यात्रा ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। शनिवार को 151 लोगों का अंतिम जत्था श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुआ, जिससे इस यात्रा का समापन हुआ। 11 वर्षों में यह सबसे अधिक संख्या है, जब इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीखंड महादेव की यात्रा की।इस बार यात्रा के दौरान 8702 श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि बिना पंजीकरण के भी कई लोग यात्रा पर गए हैं, जिनकी संख्या का प्रशासन के पास कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। यह यात्रा 14 जुलाई को शुरू हुई थी और दो सप्ताह के कठिन सफर के बाद शनिवार को समाप्त हुई।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों ने भी भाग लिया

वहीं यात्रा में इस बार ऑस्ट्रेलिया से थवनस देवाटिस्फा और जर्मनी से अम्सिट ज्योलप्पे जैसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों ने भी भाग लिया। इन पर्यटकों ने इंटरनेट मीडिया पर यात्रा के वीडियो देखे थे और श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए विशेष रूप से भारत आए थे।हालांकि इस बार की यात्रा बेहद कठिन थी और इसके दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई। श्रद्धालुओं ने लगभग 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, जो शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण थी।

श्रीखंड महादेव यात्रा में पहुंचे विदेशी भक्त

देश में श्रावण माह के चलते इन दिनों सभी शिवालयों में भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है. देश की दुर्गम यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव की यात्रा भी इन दिनों की जा रही है. रोजाना सैकड़ों भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं. वहीं, श्रीखंड महादेव यात्रा की धूम अब विदेशों तक पहुंच गई है और भगवान शिव के विदेशी भक्त भी श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *