Divorce Mubarak:पाकिस्तान की एक महिला ने अपने तलाक का जश्न मनाते हुए एक पार्टी का आयोजन किया, जिसकी चर्चा इंटरनेट मीडिया पर जमकर हो रही है। महिला ने इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिनमें वह खुशी-खुशी अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस नई शुरुआत का जश्न मना रही है।बता दें कि अमेरिका में रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला की तलाक पार्टी पूरी दुनिया में चर्चा में है। इस दौरान महिला ने जमकर डांस किया और अपनी खुशी का इजहार भी किया। तलाक लेने वाली महिलाओं की हालत खास तौर पर खराब है, जिन्हें आवाज उठाने और विवाह को तोड़ने के लिए दोषी ठहराया जाता है। ऐसे में पाकिस्तानी महिला की तलाक पार्टी जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
जोर के झटके पर खूब थिरकी
वीडियो में महिला बैंगनी रंग के लहंगे में बॉलीवुड गानों पर खुशी से नाचती हुई दिखाई दे रही है और दर्शक तालियां बजा रहे हैं। बैकग्राउंड में, “तलाक मुबारक” लिखे गुब्बारे जश्न के माहौल को और बढ़ाते दिखे। एक फेसबुक पेज ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया: “अगर हमारे देश में यह सब जारी रहा, तो एक दिन शादी का विचार खत्म हो जाएगा।” जबकि कई यूजर्स ने ऐसे जहरीले संबंधों से बचने पर जोर दिया। हालांकि, तलाक जैसे मौके पर जशअन मनाने वाली प्रकृति ने बहस छेड़ दी है, जिसमें पाकिस्तान में कई लोगों ने महिला की आलोचना की।
तलाक की पार्टी देखी है?
आप आजतक कई तरह की पार्टियों में गए होंगे। कोई जन्मदिन की पार्टी देता है तो कोई शादी की पार्टी देता है। कभी आपके घर शादी की सालगिरह की पार्टी का न्यौता आता होगा तो कभी किसी और चीज की। लेकिन क्या आप अब तक किसी Divorce की पार्टी में शामिल हुए हैं। अभी सोशल मीडिया पर इसका ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अलग-अलग गानों पर डांस करते हुए नजर आ रही है। वहीं पीछे दीवार पर जब नजर जाती है तो पता चलता है कि यह डाइवोर्स की पार्टी है क्योंकि पीछे दीवार पर ‘Divorce Mubarak’ लिखा हुआ नजर आता है।
महिला को समर्थन भी मिला
एक अन्य ने लिखा, ”मुझे जजमेंटल कहें या कुछ और लेकिन मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है, यह महिला नाच रही है और तलाक की पार्टी दे रही है और कह रही है “तलाक मुबारक???” इस ग्रह पर क्या हो रहा है।” हालांकि, कुछ अन्य लोग भी उसके बचाव में आए और उसे खुद के लिए खड़े होने और अपनी खुशी को प्राथमिकता देने के लिए महिला को ”मजबूत” कहा।
