Anupamaa 1 November Episode Update: अनुपमा के खिलाफ चाल चलेगी मालती देवी, तोषू और किंजल भी करेंगे बदतमीज़ी

Anupamaa 1 November Episode Update: टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज आपको देखने को मिलेगा कि अनुज पूरे जोरो-शोरो से काव्या की गोद भराई की तैयारी करेगा। जो मालती देवी को रास नहीं आएगा और वो ये सोचकर परेशान रहेगी कि अनुज इस गोद भराई में खर्च में आखिर अपना पैसा क्यों बर्बाद कर रहा है। इसे लेकर वो अनुपमा से कई सवाल करेगी और उन्हें अनुज के वनराज का ध्यान रखने से भी दिक्कत होगी। जिसके बाद अनुपमा उन्हें समझाएगी लेकिन वो फिर भी राज़ी नहीं होंगी और वो अनुज को इन सब से खुद बाहर निकालने का फैसला लेंगी।

काव्या की होगी गोद भराई

दूसरी तरफ शो में देखने को मिलेगा कि डिंपी एक पार्टी में अपनी दोस्त के साथ होगी जहां पर तपिश की एंट्री होगी। डिंपी के कई बार पूछने पर उसे पता लगेगा कि तपिश एक डांसर है। फिर उसकी परफॉर्मेंस होगी और डिंपी उससे जरा भी इम्प्रेस नहीं होगी। वहीं, अनुपमा- बा के साथ मिलकर काव्या की गोद भराई की तैयारी। इसी बीच वनराज और बापूजी घूमकर घर वापिस लौट आएंगे। फिर अनुपमा अपने एक्स हस्बैंड वनराज को बताएगी कि उन्होंने कल काव्या की गोदभराई की रस्म रखी है और वनराज से सवाल करेगी कि क्या वो काव्या के पिता की जगह पूजा में बैठेंगे?

तोषू-किंजल करेंगे अनुपमा से बदतमीज़ी

हालांकि, वनराज इसका जवाब नहीं देगा और यू ही वहां से चला जाएगा। ये देखर बा और बापूजी दोनों ही मायूस हो जाएंगे लेकिन अनुपमा उन्हें मोटीवेट करेगी। पलट कर बा भी अनुपमा को एडवाइस देगी कि गुरु मां को तुम ज्यादा सिर पर मत चढ़ाना। इसके बाद अनुपमा शाह निवास से जा रही होगी तभी उसे दरवाजे पर तोषू-किंजल दिखेंगे। फिर अनुपमा दोनों को गोद भराई के बारे में बताएगी लेकिन उसी वक्त बा इन्हें ताना मार देगी। तो अनुपमा भी तोषू और किंजल से सवाल करेगी कि वो परी को घर छोड़कर  क्यों जाते है। जिस पर ये दोनों अनुपमा को उल्टा जवाब देंगे लेकिन अनुपमा इनकी बोलती बंद कर देगी।

मालती देवी चलेगी चाल

वहीं, मालती देवी एक बार फिर अनुपमा के खिलाफ चाल चलती दिखेगी। उन्हें छोटी अनु को स्कूल से मिला स्पोर्ट्स डे इनविटेशन कार्ड मिलेगा जो अनुज और अनुपमा के लिए भेजा गया है। लेकिन मालती देवी चाल चलते हुए इस कार्ड को छुपाने का प्लान बनाएगी। उसके मन में यही चलेगा कि वो छोटी अनु के स्कूल में स्पोर्ट्स डे खुद जाएगी और अगर अनुज उससे इसके बारे में पूछेगा तो वो कह देगी कि अनुपमा इसके बारे में भूल गई थी। हो सकता है कि उनकी ये चाल देखकर अनुपमा अब उनके सच्चाई जान जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *