Udaipur में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़े युवकों कुचला,4 की मौत..

Road Accident in Udaipur: उदयपुर जिले के परसाद कस्बे में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बालाजी होटल के बाहर हाईवे किनारे खड़े चार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। बोलेरो की तेज रफ्तार के कारण वह मौके से भाग गई। हादसा होने के तुरंत बाद होटल से कुछ युवक बाहर दौड़कर आए और देखा कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। होटल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई और वे मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और इलाके में सुरक्षा की मांग की जा रही है।

चारों मृतक युवक आपस में चचेरे भाई थे

हेड कांस्टेबल ने बताया कि परसाद कस्बे के बाद देर रात को हादसा हुआ था। इस हादसे में चणावदा गांव निवासी चार चचेरे भाई हाईवे किनारे खड़े थे। रात करीब साढ़े 10 बजे उदयपुर अहमदाबाद नेशनल हाईवे नंबर 48 के किनारे खड़े थे। सड़क किनारे खड़े होने के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने चारों को कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय जालम मीणा और 20 वर्षीय अशोक मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। 20 वर्षीय विनोद मीणा और 22 वर्षीय राजू मीणा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। शनिवार सुबह इलाज के दौरान विनोद और राजू की भी मौत हो गई। चारों मृतक युवक आपस में चचेरे भाई थे।शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप गया

मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सौंप गया

हेड कांस्टेबल सुखलाल ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वाहन ने हादसा किया। हालांकि, मृतक के भाई ने स्थानीय लोगों से बोलेरो के नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त की है। सुखलाल ने यह भी बताया कि दुर्घटना के वाहन की पहचान के लिए नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इन फुटेज से वाहन की पहचान और हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

लोगों ने पुलिस पर लगया आरोप

थानाधिकारी ने बताया कि चारों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और अपने घर की ओर जा रहे थे। बीच रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि इस राजमार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां पुलिस की कोई पुख्ता गश्त ​प्रणाली नहीं है।रात में बड़े वाहन तेज स्पीड में गाड़ियां चलाते हैं, जिससे हादसा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *