Navi Mumbai: नवी मुंबई के उरन इलाके में गुरुवार से लापता 20 वर्षीय युवती यशश्री शिंदे का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। कॉल सेंटर में काम करने वाली यशश्री के शव की स्थिति काफी खराब थी। उसके पेट और पीठ पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे और उसके कपड़े भी बेतरतीब तरीके से फटे हुए थे, जिससे इस मामले की जटिलता और बढ़ गई है।यशश्री के बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक किया जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी इस मामले की हत्या और हादसे दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है। शव की स्थिति को देखते हुए मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में सभी संभावित कोणों की जांच कर रहे हैं और यथाशीघ्र दोषियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत हैं। मामले की सच्चाई सामने आने तक लोगों में चिंता और आक्रोश की लहर बनी हुई है।
पुलिस को बॉयफ्रेंड की तलाश
पुलिस युवती के बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है. इस बात की आशंका जताई जा रही है की इस हत्या में उसका हाथ हो सकता है. यशश्री का शव जब बरामद किया गया तो उसके कपड़े फटे हुए थे और चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था ताकि उसकी शिनाख्त ना की जा सके. वहीं गुरुवार से ही लापता होने के बावजूद युवती को शनिवार तक नहीं खोज पाने से स्थानीय लोगों में पुलिस को लेकर भी जबरदस्त गुस्सा है. पुलिस इस मामले में अलग-अलग तरह से जांच कर रही है. पुलिस की एक थ्योरी है कि दोनों में अफेयर के बाद शादी को लेकर अनबन चल रही हो इसलिए बॉयफ्रेंड ने यशश्री का मर्डर कर दिया।
क्या किसी हादसे का शिकार हुई युवती?
आपको बता दें कि पुलिस की दूसरी थ्योरी ये है कि क्या यश श्री किसी हादसे का शिकार हुई चूंकि उसका शव रेलवे स्टेशन के पास मिला है इसलिए और उरन स्टेशन के आसपास का एरिया काफी सुनसान है और आसपास झाड़ियां हैं. ऐसा माना जा रहा है कि शायद किसी ने अकेले आते-जाते उसे निशाना बनाया. उसके कपड़े भी ऐसी जगहों से फटे थे जिसे देखकर ऐसा लगता है की हत्यारे और युवती में काफी छीना झपटी हुई होगी और यशश्री ने अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की होगी लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई. फिलहाल आरोपी बॉयफ्रेंड के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
