गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, जवानों को ले जा रही बस पलटी; 38 घायल

गुजरात के पंचमहल जिले में सोमवार शाम जवानों को ले जा रही बस पलट गई। इस हादसे में राज्य रिजर्व पुलिस ( SRP) के 38 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी एमएल गोहित ने बताया, “38 सैनिक घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की हालत स्थिर है।”

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी एमएल गोहिल ने कहा, “जवान अपनी फायरिंग प्रैक्टिस पूरी कर लौट रहे थे, तभी ब्रेक फेल होने के कारण बस पलट गई। उन्होंने एएनआई को बताया कि हादसे में 38 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की हालत स्थिर है।

9 जवान गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार,दुर्घटना के समय बस में 50 जवान सवार थे। उनमें से 38 जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हलोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से 29 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, और गंभीर चोटों वाले नौ अन्य को बेहतर इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस ढलान पर चली गई और ब्रेक फेल हो गई है, जिसके कारण बस खाई में गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *