राजस्थान विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की 5वीं सूची जारी, 5 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल, पोखरण से मंत्री सालेह मोहम्मद, जहाजपुर से टीम प्रियंका में शामिल धीरज गुज्जर का नाम शामिल है। इसके अलावा फुलेरा से विघाधर चौधरी, असिंध से हमामी लाल मेवड़ा को टिकट दी गई है।

कांग्रेस ने आज शाम में ही चौथी सूची जारी की थी, जिसमें 56 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सीट में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर से टिकट दिया गया है। गानगर से अंकुर मंगलानी, नदबई से जोगिंदर सिंह अवना, बूंदी से हरिमोहन, रायसिंहनगर से सोहनलाल जाटव, मकराना से जाकिर हुसैन, जैतारण से सुरेंद्र गोयल, पाली से भीमराज भाटी चुनाव मैदान में होंगे। सिवाना सीट से मानवेन्द्र सिंह, किशनगढ़ से विकास चौधरी को टिकट दिया गया है जो हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में गए हैं। वहीं तिजारा सीट से बीजेपी सांसद बालक नाथ के सामने BSP से कांग्रेस में शामिल होने वाले इमरान खान उतारा गया है। रानीवाड़ा से देवासी वोट बैंक को साधने के लिए रतन देवासी को टिकट दिया गया है।

कुल 101 उम्मीदवारों के नाम हुए जारी

कांग्रेस ने इससे पहले तीन सूचियां जारी की थीं। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया गया था, वहीं दूसरी सूची में कांग्रेस ने 44 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इन तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस ने 96 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। चौथी में 56 और उम्मीदवारो के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद पांचवी में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही 101 उम्मीदवारों के नाम जारी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *