Weather: भारत मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, गुजरात, बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी बारिश का दौर जारी है। सितम्बर का एक पखवाड़ा बीतने को है, लेकिन मानसून सक्रिय है और इससे कई राज्यों में मौसम प्रभावित हो रहा है।
भारी बारिश की संभावना
गुजरात में कच्छ से लेकर सौराष्ट्र तक के जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। ओडिशा और बंगाल में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और अन्य समस्याओं की आशंका है।
लोगों से सतर्क रहने अपील की
IMD ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम के अनुसार उचित कदम उठाने की अपील की है। बारिश के चलते यातायात और अन्य दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है, इसलिए सभी को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक सावधानियां बरतें।
हरियाणा से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरखंड में आगामी दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली—एनसीआर के अलावा एमपी, यूपी, हरियाणा में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 15 सितंबर तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा।
