Gujarat News: के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। भारी बारिश के कारण गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया तालुका में एक घर ढह गया। वडोदरा के एनडीआरएफ इंस्पेक्टर बिपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
बचाव अभियान जारी
खंभालिया में तीन मंजिला इमारत के ढहने की सूचना के बाद, एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर बिपिन कुमार ने बताया कि मलबे में दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान तेजी से जारी है।यह घटना मानसूनी बारिश के कारण हुई तबाही की ताजा मिसाल है, जो देश के कई हिस्सों में सामान्य जीवन को प्रभावित कर रही है।
अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पोरबंदर, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका और अमरेली जिलों सहित दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी ने बताया कि पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे सौराष्ट्र क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में मानसून सक्रिय है.
पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के पोरबंदर-कानालुस सेक्शन में भारी बारिश के कारण पोरबंदर आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. लगभग 250 यात्रियों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बसों के जरिए भानवड से पोरबंदर शिफ्ट किया गया है. भारी बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है. लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा
